सुतियाम्बे गढ़ में मनाई गई महाराजा मदरा मुंडा की जयंती

झारखंड
Spread the love

रांची। महाराजा मदरा के एतिहासिक गढ़ सुतियांम्बे मुड़हर पहाड़ के आसपास सभी धार्मिक चिन्हों पर भेड़ा, बकरा एवं मुर्गा की बलि देकर पूरे विधि विधान, ढोल नगाड़ों के साथ चैत पूर्णिमा जयंती धूमधाम से मनाई गई। महाराजा मदरा मुंडा की जयंती भी मनाई गई। इसमें, हेसातू, रातू, हेसालुंग, मैकलुस्कीगंज, चुड़ी टोला, उपर कोनकी, चुड़ी बस्ती, बुढ़मू सोसई टोला, नगड़ा, चिलदाग सोसो, हेसल गोन्दली पोखर, ओखरगढ़ा, पुसू, बुकरू, कोकदोरो, कांके रोड, मुरूम, होचर, बालू आदि गांवों से महिलाएं व पुरुष भारी संख्या में शमिल हुए।

महाराजा मदरा मुंडा चैत पुर्णिमा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद पहान ने कहा कि‍ आदिवासी समाज आदिकाल से बलि प्रथा की परंम्परा को निभाते आया है। आज भी महाराजा मदरा मुंडा की जयन्ती पर सुतियांम्बे मुड़हर पहाड़ के आसपास सभी धार्मिक स्थलों में पुरे विधि विधान, ढोल नगाड़ों के साथ पूजा पाठ किया जाता है। भेड़ा, बकरा एवं मुर्गा की बलि देकर पूजा संम्पन्न कराया गया।

मुख्य संरक्षक लक्ष्मीनारायण मुंडा ने कहा कि महाराजा मदरा मुंडा की जयन्ती पूरे आदिवासी समाज में रिझ-रंग, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इससे भी भव्य रूप मनाया जाएगा।

संरक्षक शहदेव मुंडा ने कहा की आज के युवाओं को हमारे वीर महापुरूषों के इतिहास को जानने की जरूरत है। महाराजा मदरा मुंडा ने अपने शासन काल में पड़हा व्यवस्था को बनाया था, ताकि आदिवासी समाज एक साथ संगठि‍त होकर रह सकें।

इस कार्यक्रम में पड़हा राजा उज्ज्वल पहान, मुखिया लाला महली, साधु मुंडा, रंजन पहान, राजेश पहान, शिवधन मुंडा, श्यामलाल पहान, रामेश्वर पहान, सोनू मुंडा, जगदीश पहान, सधन उरांव, डब्‍ल्‍यू मुंडा, दरिद्र चन्द्र मुंडा, मनीष मुंडा, अनिल कच्छप, शिवरतन मुंडा, सुनील होरो संजू देवी अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8