आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी युगल, युवक को पुलिस ने दिए दो ऑप्‍शन, फिर …

बिहार देश
Spread the love

पटना। आपत्तिजन हालत में प्रेमी युगल पकड़ा गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस ने युवक को दो आप्‍शन दिए। फिर एक ऑप्‍शन को युवक ने स्‍वीकार कर लिया। यह मामला बिहार के बांका जिले का है।

जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम नीतू कुमार है। वह झारखंड के गोड्डा जिले की रहने वाली है। नीतू भागलपुर में अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। लड़का भागलपुर जिले के महियामा गांव का निवासी है। उसका नाम राजकुमार ऊर्फ राजेश शाह है। दोनों के बीच बीते तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस प्रेमी युगल को बिहार के बांका में गांव के लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। दोनों बीत रात एक कमरे में बंद थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

बातचीत में युवक ने लड़की से शादी करने से मना कर दिया। उसने साफ तौर पर कहा कि वह ये सब टाइम पास के लिए करता था। उसका शादी का अभी कोई इरादा नहीं है। पुलिस ने उसे समझाया। उसे दो ऑप्‍शन दिया। कहा, वह सुबह जेल चला जाये या ससुराल। फिर राजकुमार ने नीतू के संग सात फेरे लिए। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8