पालकी में बैठाकर भगवान राम ने कराया गया नगर भ्रमण

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • सुकुरहुट्टू में हुआ डोल मेला

रांची। रांची जिले के कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू गांव में रामनवमी डोल मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर पालकी में बैठाकर भगवान राम की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। रामनवमी के एक दिन बाद गांव में डोल मेला लगाने की परंपरा है। इसमें विभिन्न गांवों की दर्जनों मंडलियों ने भाग लिया। आए भक्तों ने मेला टांड़ ले गए श्री राम लला का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

इसके बाद अस्त्र – शस्त्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार आदि से खेल का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।

भगवान को पालकी में बैठा कर नगर भ्रमण कराया गया। उनके पालकी के पीछे- पीछे मंडलियों में शामिल भक्त झंडा, तलवार आदि लिए हुए नाचते गाते सम्मिलित हुए।

इसके पहले मेला का उद्घाटन के मुख्य अतिथि राज्‍यसभा सांसद आदित्य साहू, विशिष्ट अतिथि विधायक समरी लाल, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, अनिल टाइगर, अध्यक्ष राजकुमार महतो, हरिनाथ साहू, कमलेश राम, चंदन बैठा, सुरेश कुमार बैठा, मदन महतो आदि ने किया।

देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।  इसका आयोजन श्री श्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति सुकुरहुट्टू द्वारा किया गया। आयोजन में अध्यक्ष राजकुमार महतो, विनोद साहू, सचिन दास गोस्वामी, हरेकृष्ण महतो, अंजय बैठा, सतीश महतो, नागेंद्र महतो, शिव कुमार संतोषी, राम लखन मुंडा, प्रभात भूषण, पुरुषोत्तम गोस्वामी, ऊनिल महतो, राजेंद्र महतो, रूपलाल महतो, शत्रुघ्न महतो, शालिग्राम महतो, सीता राम मुंडा आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8