लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद

झारखंड
Spread the love

  • ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने जारी किया आदेश

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रांची ज़िले में विभिन्न तिथियों को ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया है।

ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा शुष्क दिवस को रांची जिले की सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकानें, बार, रेस्तरां एवं क्लब, माइको विव्ररी सहित, जेएसबीसीएल, सभी देशी/विदेशी शराब की विनिर्माणशाला की अनुज्ञप्ति परिसर पूर्णतः बन्द रखने का आदेश दिया गया है।

ड्राई डे पर किसी भी प्रकार से शराब की आपूर्ति नहीं की जाएगी और ना ही वितरित किया जायेगा। सहायक आयुक्त उत्पाद/सभी निरीक्षक उत्पाद / सभी अवर निरीक्षक उत्पाद को उक्त तिथि को शत-प्रतिशत बन्दी सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

इस दिन बंद रहेंगी दुकानें

13 मई, 2024

(मतदान- सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू)
शुष्क दिवस की अवधि : 11 मई को 5 बजे अपराह्न से 13 मई, 2024 के 5 बजे अपराह्न तक।

20 मई, 2024

(मतदान- चतरा, कोडरमा, हजारीबाग)
शुष्क दिवस की अवधि : 18 मई को 5 बजे अपराह्न से 20 मई, 2024 के 5 बजे अपराह्न तक।

25 मई, 2024

(मतदान- गिरिडीह, रांची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम)
शुष्क दिवस की अवधि : 23 मई को 5 बजे अपराह्न से 25 मई, 2024 के 5 बजे अपराह्न तक।

मतगणना 4 जून, 2024 को है। इस दिन भी शराब की दुकानें बंद रहेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8