weather hot

Jharkhand Weather : इन जिलों में 4 अप्रैल से चलेगी हिट वेब, एडवाइजरी जारी

मौसम झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम फिर बदलने वाला है। दो दिन हिट वेब चलेगी। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसका प्रभाव राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 1 अप्रैल, 2024 को दी।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।  इसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कल से ये स्थिति

मौसम केंद्र के अनुसार 2 से 5 अप्रैल तक आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

6 अप्रैल से बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 6 और 7 अप्रैल को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

यहां चलेगी हिट वेब

राज्‍य के दक्षिणी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हिट वेब यानी लू चलने की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

इसका रखें ख्‍याल

  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।
  • पर्याप्त पानी पिये। जितनी बार संभव हो पियें। भले ही प्यास नहीं लगी हो।
  • हल्के, हल्के रंग के डीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी या चप्पल का प्रयोग करें।
  • जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब बाहरी गतिविधियों से बचें।
  • यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।
  • शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।
  • उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें। वासी भोजन नहीं करें।
  • यदि आप बाहर काम करते हैं. तो टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक कपड़े का भी उपयोग करें।
  • पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को नहीं छोड़ें।
  • यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  • ओ.आर.एस., घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • जानवरों को छाया में रखें। उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
  • अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या मनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।
  • पंखें का प्रयोग करें। गीले कपडे पहने और बार-बार ठंडे पानी से खान करें।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8