Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 25 अप्रैल, 2024

मेष

राजकीय कार्यों में उच्च वर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर, शौक, पसन्दीदा गतिविधियों के लिए समय मिलेगा। जोखिम लेने का मूड भी होगा। खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आदर्श व आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे। घर और कार्यक्षेत्र में बेहतर सद्भाव कायम कर सकेंगे। बच्चों की गतिविधियां खुशी और आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी।

वृष

बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी, पालतू जानवर, बच्चों, बुजुर्गों और सामुदायिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्रमों में फेरबदल की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। काम का दबाव कम होगा। नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं।

मिथुन

घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों और बच्चों के अलावा आन्तरिक सज्जा और लेखन जैसी कला एवं घर की देखभाल जैसे क्षेत्रों में भी संवेदनशील होंगे। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है। खासकर ठंडी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना व कर्ज देना दोनों ही काम नहीं करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी।

कर्क

दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे। उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे।

सिंह

आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। अपने ही सहकर्मियों से अप्रत्यक्ष विरोध, प्राइवेट नौकरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरीपेशा के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से चर्चा होगी।

कन्या

आध्यात्मिक रूचियां, आस्था, धार्मिक रूझान का प्रतीक है और इस समय यही सब महत्वपूर्ण भी रहेगा। फिलहाल घर परिवार और प्रेमपक्ष में सहजता बनी हुई है। हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ मिलेगा। स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। व्यवसाय, करियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती है।

तुला

सिर्फ काम में व्यस्त रहें। मौज मस्ती न करें, ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पार्टी, खाना—पीना आपको व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। इनका जबर्दस्त लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी। आप इन्हें पीछे छोड़ देंगे। एक अच्छे इंसान के रूप में आपका विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है। ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा। सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। सौभाग्यवश इस समय वित्त सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी।

धनु

व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा। अपना काम निकलवाने के लिए जोर लगाएंगे। दूसरों की मदद चाहेंगे। मोल-तोल करेंगे, ताकि सन्तोषजनक तरीके से हर काम पूरा हो सके। चुनौतियां जारी रहेंगी, लेकिन ये ही लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे।

मकर

व्यक्तिगत तौर से राह की अड़चनों को दूर करने की जरूरत समझेंगे। घरेलू एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने सम्बन्धी सरोकार महत्वपूर्ण होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। परीक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी।

कुंभ

आविष्कारी तकनीकों, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती हैं। अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में सामान्य स्थितियां रहेंगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नई योजना की शुरुआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।

मीन

मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगें, निर्देशन और प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन एवं जीवनसाथी की ओर मुड़ेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होंगी। किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत नहीं करें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8