Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 19 अप्रैल, 2024

मेष

किसी विशेष काम में दूसरे की मदद मिलेगी। परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। सभी समस्याएं दूर होंगी। घर या कार्यालय में माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

वृष

समाज में उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन

परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते है। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

कर्क

थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह

खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आनंद की अनुभूति होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे। धन में वृद्धि होगी।

कन्या

सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये वरिष्ठ की मदद मिलेगी। किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में सतर्क रहना चाहिए।

तुला

सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कुछ खास काम निपटाने के लिए रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक

बिजनेस के क्षेत्र में नए लोगों से मदद मिलेगी। सामाजिक जीवन हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। किसी काम को पूरा करने के लिए दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो उससे छुटकारा मिलेगा।

धनु

कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर

नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट फायदा दिलायेगा। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से तनाव महसूस हो सकता है। सब अच्छा होगा।

कुंभ

मूड काफी अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन

महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। अधूरे काम भी पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8