गोस्सनर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया सिपेट का शैक्षणिक दौरा

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज के इंटरमीडिएट साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने 29 अप्रैल, 2024 को केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) की शैक्षिक यात्रा की। इसका नेतृत्व इंटरमीडिएट साइंस विभाग की प्रमुख डॉ. मृदुला खेस ने किया।

प्रोफेसर संजीव कुमार महतो, प्रो. श्यामलाल सिंह , प्रो. समीर झा, प्रो. शिप्रा बारला, प्रो. निधि तोपनो, प्रो. निश्चल लुगुन, प्रो. सहर्ष तिर्की एवं प्रो. एलिस सोय सहित 30 छात्र-छात्राओं ने प्रौद्योगिकी संस्थान का भ्रमण किया। सिपेट में गणित के व्याख्याता अवनीश कुमार ने स्वागत किया। सहायक द्वारा मार्गदर्शन किया गया।

सिपेट के टेक अधिकारी प्रेम प्रकाश नागदा और सहायक टेक प्रशिक्षण अधिकारी सैमुअल कुजूर ने बताया कि सिपेट किस प्रकार युवाओं को विभिन्न पॉलिमर क्षेत्र में रोजगार के लिए कौशल प्राप्त करने में मदद कर रहा है। साथ ही, उद्यमिता और अकादमिक शिक्षा का समर्थन करने के लिए मशीनरी भी प्रदान कर रहा है।

यहां यह भी बताया गया कि प्लास्टिक जैसे अपशिष्ट पदार्थों को प्रौद्योगिकियों द्वारा पुनर्चक्रित किया जाता है, जिससे प्रदूषण कम किया जा सकता है।