नई दिल्ली। गौरव वल्लभ ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पार्टी में असहज महसूस करने की बात कही है। यह भी कहा है कि वे सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर अपने बायो से कांग्रेस शब्द हटा दिया। वे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे हैं।
गौरव बल्लभ ने ट्वीट कर लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता हूं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं।
अपने इस्तीफे पर गौरव वल्लभ ने कहा, ‘मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर मेरे दिल की सारी भावनाएं उसमें व्यक्त कर दीं हैं। जब गठबंधन के कुछ बड़े नेता सनातन का विरोध करते हैं और उस समय कांग्रेस पार्टी की चुप्पी से मैं क्षुब्ध हूं। देश में वेल्थ क्रिएटर्स को गालियां देते हैं।’
गौरव ने आगे लिखा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं। मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं। पार्टी के इस स्टैंड ने मुझे हमेशा असहज किया। परेशान किया। पार्टी व गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं। पार्टी का उसपर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है। वे जातिगत जगणना पर पार्टी के स्टैंड से भी नाराज हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8