लोकसभा चुनाव का आया पहला नतीजा, यहां से जीती भाजपा

राजनीति देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण की वोटिंग हो चुके हैं। अंतिम चरण के लिए 1 जून को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 4 जून को होगी। इस बीच भाजपा ने एक लोकसभा सीट जीत ली है। सूरत के कलेक्टर ने आधिकारिक एलान कर भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल को जीत का सर्टिफिकेट भी दिया।

लोकसभा चुनाव 2024 का पहला नतीजा आया। भाजपा ने सूरत लोकसभा सीट जीत ली। यहां से भाजपा के उम्‍मीदवार मुकेश दलाल हैं। दलाल सहित इस सीट से 10 प्रत्‍याशी मैदान में थे।

रविवार को इस सीट से खड़े 7 निर्दलीय प्रत्‍याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। बसपा के प्‍यारेलाल भारती ने 22 अप्रैल को पर्चा वापस ले लिया।

कांग्रेस के उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन पत्र रद्द हो गया। उनके फॉर्म पर प्रस्तावकों और उसके हस्ताक्षर में गड़बड़ी पाई गई। कई ने हस्‍ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस का नामांकर रद्द होने और सभी उम्मीदवारों के नामांकन वापस ले लेने के बाद भाजपा प्रत्‍याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। इससे भाजपा को बढ़त मिली है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8