झारखंड में पहला 4G बीटीएस चालू, मिली 40 Mbps स्‍पीड

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

रांची। मोबाइल सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी बीएसएनएल संपूर्ण स्वदेशी तकनीक से निर्मित 4G के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में झारखंड परिमंडल में भी पहला 4G बीटीएस झारखंड की राजधानी रांची के सुदूर गांव कुचू में लगा। मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार ने 22 अप्रैल, 2024 को टीसीएस एवं तेजस के सर्कल हेड की उपस्थिति में इसे चालू किया। इसमें 40 Mbps स्पीड पाई गई।

यह 4G बीटीएस स्वदेसी कंपनी टीसीएस द्वारा निर्मित किया गया है। इस मौके पर अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी पीजीएम सीएफए आशीष कुमार दास, पीजीएम सीएम रामाश्रय प्रसाद, जीएम बीए उमेश प्रसाद साह, जीएम इबी विजय कुमार मौर्य उपस्थित थे।

जमशेदपुर के मुसाबनी प्रखंड के कूलमारा ग्राम में 23 अप्रैल को 4G Saturation प्रोजेक्ट के तहत एक और बीटीएस चालू किया गया है। इस स्वदेसी 4G बीटीएस का उद्घाटन महाप्रबंधक (जमशेदपुर) विजय कुमार द्वारा किया गया। 

बीएसएनएल अभी तक 633 टावरों का निर्माण 4G Saturation प्रोजेक्ट के तहत किया है। यह प्रदेश के हर कोने में सुदूवर्ती इलाकों में फ़ैला है। जहां आज भी किसी ऑपरेटर का सिग्नल नहीं है। इन सभी टावरों को क्रमशः शुरू किया जाएगा। इसके अलावे बीएसएनएल अपने 2G/3G सर्विस को सभी टावरों पर अपग्रेड कर 4G करेगा।

मई महीने तक 400 बीटीएस में 4G सेवा के साथ चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। बीएसएनएल झारखंड परिमंडल राज्य की जनता को बेहतर सेवा देने के लिए हमेशा तत्पर रहा है।

4G बीटीएस के सफलतापूर्वक चालू करने में विदयाभूषण उपमहाप्रबंधक, रामेश्वर प्रसाद महतो उपमहाप्रबंधक, राकेश कुमार सहायक महाप्रबंधक, रमेश कुमार सहायक महाप्रबंधक, उत्तम कुमार उपमंडल अभियंता, निखिल कुमार सिंह उपमंडल अभियंता, रांची एवं जमशेदपुर की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8