चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले बिहार, झारखंड समेत इन 5 राज्यों के डीएम और एसपी को हटाया

Uncategorized
Spread the love

नई दिल्ली। लोकसभा चनाव से पहले चुनाव आयोग ने बिहार, झारखंड समेत पांच राज्यों के डीएम और एसपी को हटा दिया। मंगलवार को आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ बैठक के दौरान आयोग ने नियमित समीक्षा के तहत ये निर्णय लिया।

स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल अपने कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार सौंपने के लिए कहा गया है। आयोग ने साथ ही कहा कि, जिन अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है, उन्हें लोकसभा चुनावों के पूरा होने तक कोई चुनाव ड्यूटी नहीं दी जाएगी।

संबंधित राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के नामों का एक पैनल आयोग को भेजें और स्थानांतरित किए गए अधिकारियों के स्थान पर ‘शॉर्टलिस्ट’ किए गए लोगों को नियुक्त करें।

झारखंड में इन पदाधिकारियों का ट्रांसफर

एसपी देवघर का ट्रांसफर किया गया।
एसपी (ग्रामीण) रांची, डीआईजी पलामू, आइजी दुमका के रिक्त पदों को भरने और पदाधिकारियों का पैनल भेजने का निर्देश आयोग की ओर से दिया गया।

बिहार में इन पदाधिकारियों का ट्रांसफर

भोजपुर जिले के डीएम और एसपी का ट्रांसफर किया गया।
नवादा जिले के डीएम और एसपी का ट्रांसफर किया गया।

असम में जिन पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया।
उदालगिरी के डीएम का ट्रांसफर किया गया।

ओडिशा में इन पदाधिकारियों का ट्रांसफर

कटक और जगतसिंहपुर के डीएम।
अंगुल के एसपी, बहरामपुर, खुर्दा और राउरकेला।
डीसीपी कटक और आईजी सेंट्रल बदले गए।

आंध्रप्रदेश में इन पदाधिकारियों का ट्रांसफर

कृष्णा, अनंतपुरमु और तिरुपति जिलों के डीएम बदले गए।
प्रकाशम, पालनाडु, चित्तूर, अनाथपुरमु और नेल्लोर जिलों के एसपी बदले गए।