मां भगवती केरा को जलाभिषेक करने उमड़े भक्त, कल हठभक्ति की देंगे परीक्षा

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। कोल्हान की प्रसिद्ध मां भगवती केरा के दरबार में मेलू पूजा करने के लिए 13 अप्रैल को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही मां केरा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। दिन ढलते के साथ श्रद्धालुओं का तांता मंदिर परिसर की ओर बढ़ने लगा।

जल चढ़ाने के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर माता भगवती के दर्शन किए। जलाभिषेक कर मन्‍नत मांगी। कुछ भक्तों ने मुराद पूरी होने पर माता को प्रसाद चढ़ाया।

बता दें कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी मंदिर परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया गया है। मेला में प्रसाद समेत खानपान की वस्तुओं एवं खिलौने की कई दुकानें लगाई गई हैं।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मां भगवती मंदिर प्रबंध समिति एवं केरा मेला संचालन समिति द्वारा बैरिकेडिंग, पेयजल आदि की व्यवस्था की गयी है। इस संबंध में मेला संचालन समिति के संरक्षक कामाख्या प्रसाद साहू ने बताया कि केरा ऐतिहासिक मेला है। यहां दूसरे राज्य से भी लोग पहुंचकर मां भगवती देवी का दर्शन कर मन्नत मांगते हैं।

इस मौके पर केरा मंदिर व राजबाड़ी में छऊ नृत्य का भी आयोजन किया गया। यहां सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी।

मेला संचालन समिति के अध्यक्ष अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि 14 अप्रैल को कालिका घाट यात्रा व भक्त दहकते अंगारों व काटों में चलकर हठभक्ति की परीक्षा देंगे। इसके साथ ही मेला का समापन होगा।

मेला के बेहतर संचालन के लिए पुलिस प्रशासन का अहम योगदान है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मां भगवती का दर्शन करने आने वाले भक्तों के बीच सामाजिक संस्थाओं द्वारा शीतल जल, चना-गुड़ आदि का वितरण किया जा रहा है।

ऐतिहासिक मेले के आयोजन में मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य दीपक सिंहदेव, अनिल सिंहदेव, अऋषिकेश सिंहदेव, प्रवीर प्रताप सिंहदेव, शेषराज सिंहदेव, जय कुमार सिंहदेव, सूर्य प्रताप सिंहदेव, मेला संचालन समिति के संरक्षक कामाख्या प्रसाद साहू, इंदीवर सिंहदेव, अध्यक्ष अभिजीत भट्टाचार्य के साथ कई स्थानीय की भूमिका है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8