रांची। शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उलगुलान न्याय महारैली की तैयारियों का जायजा लेने के बाद दोपहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य इस देश से तानाशाही को समाप्त करना है। आप लोगों ने देखा है कि कैसे लोकतंत्र पर हमले किए जा रहे हैं।
जिसके नाम पर हम लोगों ने सरकार बनाई है, उसे साजिश के तहत फंसाकर जेल भेज दिया गया है। ऐसा ही कांड नई दिल्ली की सरकार के साथ भी हुआ है। इस रैली का मकसद देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना भी है।
पहले दिल्ली में सरकार को गलत तरीके से हटाया गया। झारखंड में भी ऐसे ही प्रयासों को देखकर झामुमो को नेतृत्व में परिवर्तन का निर्णय लेना पड़ा। जरा सोचिए, जिस चेहरे को दिखाकर हमें बहुमत मिली, वही सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है।