सीसीएल ने जारी किया नया लोगो और टैगलाइन

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने अपना नया लोगो और टैगलाइन जारी किया है। यह लोगो कंपनी कोयला उत्पादन के साथ साथ ‘सस्टेनेबल माइनिंग’ को प्रदर्शित कर रहा है। कंपनी का आधिकारिक टैगलाइन ‘fuelling Sustainable Growth’ होगा।

यह लोगो कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस एंड पब्लिक रिलेशंस डिपार्टमेंट द्वारा इनहाउस डिजाइन किया गया है। डिपार्टमेंट के प्रमुख आलोक कुमार ने बताया कि आज से सभी आधिकारिक कार्यों के लिए यह लोगों प्रयोग में लाया जाएगा।

ज्ञात हो कि पिछले वित्तीय वर्ष में सीसीएल ने कीर्तिमान रचते हुए रिकॉर्ड 86.1 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था। कंपनी अपने निर्धारित लक्ष्य 84 मिलियन टन को पार करते हुए देश के ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8