नई दिल्ली। चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए निर्वाचन आयोग लगातार कदम उठा रहा है। आयोग के कदम से फर्जी वोटिंग में काफी हद तक कमी आई है। हालांकि यह पूरी तरह रुका नहीं है। कई वोटर अब भी बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग करते हैं। इसे रोकने के लिए भाजपा ने प्लान बनाया है।
उत्तर प्रदेश में बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए भाजपा मुस्लिम महिलाओं को तैनात करेगी। भाजपा का दावा है कि पिछले चुनावों में फर्जी वोटिंग की खबरें मिली थीं।
प्लान के मुताबिक महिला ब्रिगेड बुर्का पहने महिलाओं की पहचान का मिलान उनके मतदाता पहचान पत्र और ईसीआई द्वारा अधिकृत अन्य दस्तावेजों से करेगी। मतदान के दिन फर्जी वोटरों पर लगाम लगाने के लिए 20000 बूथ कमेटियां बनाई जाएंगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8