संयुक्त किसान मोर्चा का फैसला, जारी रहेंगे तय कार्यक्रम

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

  • आंदोलन के एक साल पूरे होने पर 26 नवंबर को जश्‍न मनेगा, संसद तक ट्रैक्‍टर मार्च 29 नवंबर को

नई दिल्‍ली। संयुक्त किसान मोर्चा के पहले से तय कार्यक्रम जारी रहेंगे। इसके तहत 29 नवंबर को संसद तक ट्रैक्‍टर मार्च होगा। लखनऊ में 22 नवंबर को रैली होगी। यह निर्णय 20 नवंबर को मार्चा की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।

कोर कमेटी की बैठक के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 22, 26 और 29 नवंबर को जो कार्यक्रम होने वाले हैं, उन्हें रोका नहीं जाएगा। अगर सरकार को बातचीत करनी है तो वह बात कर सकते हैं। शुरू में ही ये बातचीत हो गई होती तो इतने किसानों की मृत्यु नहीं होती।

किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि आज की बैठक में फैसला लिया गया कि हमारे 22, 26 और 29 नवंबर को जो कार्यक्रम होने वाले हैं, वो जारी रहेंगे। 22 को लखनऊ रैली, 26 को पूरे देश में किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर जश्न मनाया जाएगा। 29 नवंबर को ट्रैक्टर मार्च (संसद तक) होगा। आंदोलन जारी रहेगा।

दर्शन पाल सिंह ने कहा कि 22 तारीख को लखनऊ की रैली को कामयाब करना है। अगर लखीमपुर खीरी में हमारे साथियों को परेशान करने की कोशिश की जाती है तो फिर हम लखीमपुर खीरी इलाके में आंदोलन चलाएंगे।