भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने किया नामांकन, राजनाथ सिंह, बाबूलाल मरांडी समेत ये भी रहे साथ  

झारखंड
Spread the love

खूंटी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद एनडीए गठबंधन की ओर से खूंटी में एक जनसभा का आयोजन हुआ। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए रसिया यूक्रेन वॉर की कहानी वहां पर मौजूद लोगों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम मोदी की वजह से वहां पर फंसे 22,500 भारतीयों को बचा लिया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खूंटी में आयोजित एनडीए गठबंधन की एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने मौजूद लोगों को बताया कि कैसे पीएम मोदी की वजह से साढ़े 4 घंटे रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध रूक गया। उन्होंने कहा कि दो साल से रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई जारी है। दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी चल रही है। जब इस लड़ाई की शुरुआत हुई, तो हमें पता चला कि भारत के भी कई छात्र-छात्राएं वहां पर फंसे हुए हैं।

यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं के माता पिता परेशान थे। इसके बाद मैंने पीएम मोदी से मुलाकात कर वहां पर फंसे बच्चों को वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश करने का आग्रह किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की और सारी बातों से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद साढ़े 4 घंटे तक युद्ध रूक गये और 22,500 छात्र-छात्राओं को वापस भारत लाया गया।

इससे पहले भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने एक रोड शो किया। जहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी।