पशुपतिनाथ मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान में हुआ भजन संध्या

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार को संध्या बेला में भजन संध्या और श्री राम कथा का आयोजन किया गया। श्री पशुपतिनाथ महादेव और माता दुर्गा की आरती की गई। इसके बाद प्रसिद्ध रामकथा वाचिका संगीता किशोरी ने संगीतमय राम कथा की प्रस्तुति की।

आओ मेरे राम जी, पधारो मेरे राम जी, श्री जानकी वल्लभ राम जी, श्री दशरथ नंदन राम जी भजन पर भक्त झूम उठे। इसके बाद उन्होंने बताया कि जब भाग्य का उदय होता है, तब भगवान की कथा श्रवण का सौभाग्य मिलता है। श्री राम जी के चरित्र के करोड़ों गुणों में से किसी एक भी गुण को हम यदि अपने जीवन में उतार लें तो हमारा उद्धार हो जाएगा।

कहा कि अस्वस्थ होने पर यदि आप सशरीर प्रभु की कथा में सम्मिलित नहीं हो पाते हैं तो केवल उसका अनुमोदन करने मात्र से ही हम लोग गोपद पार करने की तरह सहजता से भवसागर को पार कर जाते हैं। हम सभी की डोर भगवान के हाथों में हैं। उनके साथ भजन टोली में निर्मला कुमारी, राजकिशोर महतो, बुधन स्वांसी, डमरूधर कुंभकार, भोला कालिंदी, भूषण मिश्रा शामिल थे।                                 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8