बिना हेलमेट एक बाइक पर जा रहे थे 4 लोग, पहुंच गए अस्‍पताल

झारखंड
Spread the love

सुंदरम कुमार

गुमला। बिना हेलमेट पहले एक बाइक पर सवार होकर 4 लोग जा रहे थे। चैनपुर के सिलफडी गांव के पास पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस मंगाकर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया। घटना शनिवार रात 11 बजे घटी।

जानकारी के मुताबिक चारों एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के सवार होकर चैनपुर से कटकाही की ओर जा रहे थे। सिलफडी गांव के पास एक पेड़ से टकरा गए, सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों चर्च के लिए घर से निकले थे। इसके बाद चैनपुर आ गए। चैनपुर से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है। बाइक तेज रफ्तार में चला रहे थे। इसी क्रम में हादसा हुआ है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि‍ आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। उन्‍होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फोन कर एंबुलेंस मंगवाया। सभी घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के नौगाई निवासी अमिसा मुंडा (20), अमोलया खलखो (16) कटकाही निवासी अमृत मिज पिता विनय मिंज (16) एवं रोहन एक्का 18 के रूप में की गई। सभी को गहरी चोटे आयी। तीन के सिर फट गए हैं। हेलमेट नहीं होने के कारण पेड़ से टकराकर सीधे सड़क पर गिरे। उनका सिर फट गया। एक की आंख भी फूट गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8