प्रखंड कार्यालय परिसर में निःशक्तों के बीच ट्राइसाइकिल वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके प्रखंड कार्यालय द्वारा सोमवार को विभिन्न पंचायतों के 13 निःशक्तों के बीच प्रमुख सोमनाथ मुंडा व सरपंच अइनुल हक अंसारी ने ट्राइसाइकिल का वितरण किया। मौके पर सोमनाथ मुंडा ने कहा कि निःशक्तों के लिए ट्राइसाईकिल वरदान साबित होगा, इसके सहारे समाज के मुख्य धारा में जुड़ सकेंगे। जरूरतों को पूरा करने को लेकर बाजार भी आसानी से आ जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह है कि समाज का कोई तबका उपेक्षित नहीं रहे। इसके लिए विभिन्न योजनाएं चलाइ जा रही है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मोहम्मद एनुल, डालसा सदस्य जमील अख्तर, मनोज महतो, सउद अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8