गुमला। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अधीन संचालित गुमला स्थित मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय द्वारा मछलियों के मूल्यवर्धित उत्पाद पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह 13 से 15 मार्च, 2024 तक चला। यह प्रशिक्षण भा.कृ.अनु.प.- केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मुंबई के सहयोग से एस.सी.एस.पी. परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसमें 20 महिलाओं ने भाग लिया। सभी गुमला जिले के बसिया प्रखंड से थीं।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मछली के मूल्यवर्धक उत्पाद बनाने और इन्हें बाजार में बेचने के बारे में बताया गया। महिलाओं ने प्रशिक्षण में मछली के अचार एवं मोमो बनाना सीखा। प्रशिक्षण के समापन में महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए इसे अपने रोजगार के रूप में शामिल करने के लिए कहा गया। सभी प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया।
यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं डॉ. कस्तूरी चट्टोपाध्याय के दिशा निर्देश में कराया गया। प्रशिक्षण की सफलता में महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. प्रसान्त जना, डॉ. स्टेंजीन गावा, अन्य सभी प्राध्यापक, संजय नाथ पाठक एवं श्रीमती रेशमी का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8