टीएमसी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा …

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। टीएमसी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके बयान को लेकर उनपर भाजपा ने हमला किया है। उन्‍हें ‘कचरा’ बताया है।

जानकारी हो कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पहले भाजपा में थे। टिकट नहीं मिलने पर उन्‍होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहां से हारने के बाद टीएमसी में शामिल हो गए थे। फिर आसनसोल से उप चुनाव में टीएमसी की टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पहले दिन करीब 5 लाख लोगों ने अयोध्या राम मंदिर के दर्शन किए। अब सिर्फ 5000, 10000 लोग ही वहां जा रहे हैं।

उनके बयान पर बंगाल भाजपा नेता जीतेंद्र तिवारी ने पलटवार किया है। उन्‍होंने शत्रुघ्न सिंह को आसनसोल में बिहार से फेंका गया ‘कचरा’ बताया।

भाजपा का कहना है कि भगवान राम को बदनाम करने और झूठ बोलने वाले को आसनसोल बर्दाश्त नहीं करेगी। इसका जवाब उन्‍हें लोकसभा चुनाव में देगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8