मुख्यमंत्री से मिला श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति का प्रतिनिधिमंडल

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • श्री शिव बारात में सम्मिलित होने को किया आमंत्रित

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने 2 मार्च को मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने 8 मार्च, 2024 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले  शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

मौके पर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर के नंद किशोर सिंह चंदेल, गुलशन मिड्ढा सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8