पलामू के पंजरी कला एवं लालगढ़ में बनेगा सबवे

झारखंड
Spread the love

पलामू। पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए खुशखबरी। रेलवे पंजरी कला और लालगढ़ में सीमित ऊंचाई वाला सबवे (एलएचएस) का निर्माण होगा। इसके लिए करीब 13 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से पलामू जिला अंतर्गत पंजरी कला एवं लालगढ़ में एलएचएस निर्माण की स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने 9 मार्च, 2024 को दी है। दोनों स्थानों पर निर्माण के लिए 12 करोड़ 99 लाख 50 हजार रुपये की राशि की भी स्वीकृति दी है।

विदित है कि उक्त दोनों स्थानों पर एलएचएस निर्माण की जनता द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। इस संबंध में सांसद द्वारा वर्ष, 2014 से ही लोकसभा में शून्य काल और नियम 377 के तहत मामले को उठाया।

सांसद ने मंडल धनबाद रेल प्रबंधक, हाजीपुर महाप्रबंधक और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्राचार किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर निर्माण की मांग की थी। उपरोक्त दोनों स्थानों पर एलएचएस निर्माण होने से जनता को आवागमन में हो रही कठिनाईयों से निजात मिलेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8