लोकसभा चुनाव परिणाम पर सट्टा बाजार का आया अनुमान, जानें

राजनीति देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव की घोषणा होने से पहले ही कई तरह के ओपिनियन पोल किए गए थे। इसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सत्‍ता में वापसी करने का अनुमान लगाया गया है।

इस चुनाव में भाजपा ने अकेले दम पर 370 सीटें जीतने का लक्ष्‍य रखा था। गठबंधन दलों के साथ 400 पार सीटें लाने का नारा दिया है। इंडी गठबंधन उनके इस दावे को तोड़ने में लगा है। दोनों तरफ से रण का बिगुल फूंका जा चुका है।

इसके बीच लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान सामने आया है। इसके अनुसार लोकसभा में भाजपा की संख्या 300 सीटों से शुरू होगी।

सट्टा बाजार कांग्रेस को केवल 42 सीटें मिलेंगी। भाजपा को ऐतिहासिक 333 सीटें मिलने का अनुमान लगा रहा है।

सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा मध्य प्रदेश में सभी 29 और दिल्ली में सभी 7 सीटें जीतेगी। राजस्थान में भाजपा को 23 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमार है। देवभूमि उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा जीतेगी

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8