श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव : सुंदरकांड पाठ में शरीक हुए 500 भक्‍त

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2024 में आज श्री गणेश महाराज एवं सारे देवी देवताओं सहित प्रभु श्री श्याम के आवाह्न के साथ पूजन आरंभ किया गया। प्रभु श्री श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। भारत के विभिन्न कोनो से आए अनेकों तरह के फूलों से प्रभु श्री श्याम की मनमोहक श्रृंगार किया गया। भजनों के साथ महेश सैन, मंटू जालान, विष्णु शर्मा, अनु शर्मा, पवन शर्मा ने प्रभु का गुणगान किया। महाभोग, 56 भोग, खीर – चूरमा और विभिन्न विभिन्न प्रकार के फलों एवं मेवों का भोग प्रभु को अर्पण किया।

सुबह स स्वर सुंदरकांड पाठ का आरंभ सुरेश बजाज ने किया। करीब 500 भक्तों ने सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। झारखंड की विभिन्न मंडलियों द्वारा प्रभु श्री शाम को अपने भजनों की भेंट प्रस्तुत की गई। प्रभु की सवामणि का प्रसाद करीब 2000 भक्तों ने प्राप्त किया। श्री रानी सती मंडल ने प्रसाद खिलाने की जिम्मेवारी को बड़े ही सहजता पूर्वक निभाया।

शाम 4 बजे से सर्वप्रथम जयपुर से आए हुए अमित नामा ने अपने भावपूर्ण भजनों से भक्तों को खूब आत्म विभोर किया। पानीपत से आए आशु वर्मा ने अपनी प्रस्तुति प्रभु श्री श्याम और भक्तों के समक्ष रखी। जयपुर राजस्थान से पधारी श्रीमती रजनी राजस्थानी ने प्रभु की महिमा का गुणगान कि‍या।

श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2024 में विश्व प्रसिद्ध खाटू धाम से विशेष रूप से पधारे महाराज शक्ति सिंह चौहान ने विशेष पूजा अर्चना की। सभी भक्तों को खूब आशीर्वाद दिया। मोर छड़ी का झाड़ा दिया।

भजनों के मध्य इत्र की वर्षा और पुष्पों की होली का एक अनूठा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसमें सारे भक्तों ने नाचते झूमते हुए खूब आनंद लिया। 101 वैवाहिक जोड़ों ने महाआरती में भाग लेकर प्रभु श्री श्याम की आरती की। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

अध्यक्ष श्रवण जालान ने बाहर से आमंत्रित सारी मंडली संस्थाओं और क्षेत्रीय धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया। रांची के विधायक सीपी सिंह को विशेष सम्मान से सम्मानित कर प्रभु श्री श्याम का आशीर्वाद दिलाया गया।

महोत्सव को सफल बनाने में महामंत्री मंटू जालान, महोत्सव संयोजक कमल जालान, अशोक धानुका, राहुल अग्रवाल, महेश सेन, पवन शर्मा, अमित चौधरी, प्रकाश दलाणिया, जयदीप राज, राजेश अग्रवाल, पवन लोहिया, मदन सोनी, विनय राज भाटिया, गोपाल चांगल, विमल झुनझुनवाला, पवन जालान, सुनील साबू, आशीष शर्मा मोनू, ज्योति पोद्दार, वरुण जालान, रजत जालान की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8