श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव पर निकली शोभा यात्रा

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। श्री श्याम परिवार के तत्‍वावधान में श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2024 के तहत शनिवार को विधिवत पूजा अर्चना कर श्री श्याम निशान शोभा यात्रा की शुरुआत की गई। इसमें 301 निशान धारकों ने प्रभु श्री श्याम एवं हनुमान का निशान धारण किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्री श्याम, श्री राधा कृष्ण, श्री राम लखन जानकी के साथ श्री हनुमान जी की जीवंत झांकी थी।

प्रभु श्री श्याम की निशान शोभा यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में निशान धारक महिला एवं पुरुष निशान लेकर रांची शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम हवेली दुर्गा बाड़ी पहुंचे। इस शोभायात्रा में सु मधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान करते हुए सभी भक्त नाचते झूमते हुए प्रभु श्री श्याम का निशान लेकर चले। भजन प्रस्तुति में मुख्य रूप से मंटू जालान, महेश सैन, पवन शर्मा, मदन सोनी आदि शामिल थे।

शोभा यात्रा के संचालन में राहुल अग्रवाल, प्रकाश दालानिया, अमित चौधरी, राजेश अग्रवाल, विमल झुनझुनवाला, सुनील साबू, गोपाल चांगल, जयदीप राज, पवन लोहिया, मोनू शर्मा आदि शामिल रहे। यह जानकारी प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8