झारखंड की नयी गृह सचिव बनायी गईं सीनियर आईएएस अफसर वंदना डाडेल, अधिसूचना जारी

झारखंड
Spread the love

रांची। मंगलवार को सीनियर आईएएस अफसर वंदना डाडेल झारखंड की नई गृह सचिव बनाई गयीं। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने बिहार-झारखंड समेत छह राज्यों के गृह सचिवों को हटा दिया था।

इस आदेश के आलोक में अरवा राजकमल को इस पद से हटा दिया गया था। अब सीनियर आईएएस अफसर वंदना डाडेल को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। चुनाव आयोग के आदेश के बाद झारखंड के गृह सचिव रहे अरवा राजकमल को पद से मुक्त कर दिया गया था। वे गृह सचिव के अतिरिक्त प्रभार में थे। अब राज्य की वरिष्ठ अफसर वंदना डाडेल को गृह सचिव बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 को आलोक में पिछले दिनों झारखंड समेत देश के छह राज्यों के गृह सचिव बदले गए थे। इसी क्रम में अरवा राजकमल को भी उनके पद से हटाया गया था। अब इस पद पर वंदना डाडेल को नियुक्त किया गया है।

चुनाव आयोग ने झारखंड के गृह सचिव समेत देश के छह राज्यों के गृह सचिवों का एक साथ तबादला कर दिया था। इस बाबत झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है। ये प्रक्रिया का हिस्सा है। चुनाव आयोग के आदेश पर अधिकारी बदले गए हैं।