कांके में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम 9 को, शोभा यात्रा 11 अप्रैल को

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। सरना समिति कांके क्षेत्र के तत्वावधान में 9 अप्रैल को झारखंड स्तरीय सरहुल पूर्व संध्या नागपुरी सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, उपाध्यक्ष सोहराई टोप्पो, महासचिव बिनोद सांगा, सचिव डॉ. प्रकाश उरांव, सूरज टोप्पो, कोषाध्यक्ष देवा उरांव ने बताया रंगारंग कार्यक्रम से पहले सेमरटोली मौजा के पहान महादेव पहान पारंपरिक रूप से सरना मैदान में पूजा अर्चना करेंगे।

संध्या 4 बजे से रात 10.30 बजे तक झारखंड के मशहूर कलाकार कवि किशन, रूपा, पवन रॉय, नितेश कच्छप, अनीता बाड़ा, राजू केरकेट्टा, पंकज उरांव, राज मौर्य सहित अन्य कलाकारों द्वारा रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम प्रस्तुति देंगे।

क्षेत्र के सभी मौजा के सरना में 11 अप्रैल को सरहुल पूजा के बाद दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायगी। इस अवसर पर क्षेत्र के 102 गांव के खोड़हा पारंपरिक वेशभूषा में सरना मैदान कांके पहुंचेगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8