रांची। रांची के मोरहाबादी स्थित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय परिसर में सरना नवयुवक संघ की केंद्रीय समिति की बैठक 9 मार्च को हुई। संघ के अध्यक्ष डॉ हरि उरांव ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें सरना नवयुवक संघ के तत्वावधान में 10 अप्रैल 2024 को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में सरहुल पूर्व संध्या समारोह का आयोजन करने का निर्णय हुआ।
इस समारोह में संघ द्वारा प्रकाशित ‘सरना फूल पत्रिका’ का भी लोकार्पण भी किया जाएगा। रचनाकार पत्रिका में प्रकाशना के लिए रचना 25 मार्च, 2024 भेज सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 7667344420, 9334907447 पर संपर्क कर सकते हैं। पत्रिका में आदिवासी जीवन शैली, इतिहास, धर्म, कला, साहित्य, शैक्षिक, आर्थिक, समाजिक, सांस्कृतिक एवं समसामयिक पहलुओं केंद्रित रचनाएं होगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस समारोह में पांच लोगों को संघ द्वारा ‘सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। समारोह को लेकर अगली बैठक 17 मार्च को कचहरी परिसर स्थित 13 आर०आई०टी० भवन में होगी।
बैठक में डॉ. हरि उरांव, बिरंद्र उरांव, जोहे भगत, डॉ बंदे खलखो, पंकज कुजूर, सुखराम उरांव, जगदीश उरांव, गणेश उरांव, फूलदेव उरांव, लक्ष्मण उरांव, प्रियंका कुमारी और कृष्णा उरांव भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8