पलामू। बिहार के निवासी झारखंड में अवैध क्रशर का संचालन कर रहे थे। डीएमओ जांच करने वहां पहुंचे और क्रशर को सील कर दिया। उन्होंने अवैध खनन करने वालों को चेताया। कार्रवाई करने की बात कही।
उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश के आलोक में डीएमओ आंनद कुमार जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर सक्रिय हैं। इसी क्रम में 9 मार्च को डीएमओ ने बिहार राज्य से सटे हरिहरगंज इलाके में अवैध रूप से संचालित क्रशर को सील किया।
डीएमओ ने बताया कि बिहार के गया जिले के डुमरिया निवासी विजय यादव, अनिल चंद्रवंशी, पारीख यादव, दिवाकर शर्मा, राकेश ठाकुर व जैधी खान द्वारा अवैध रूप से हरिहरगंज के सुदूरवर्ती क्षेत्र में क्रशर का संचालन किया जा रहा था।
इन सभी के द्वारा बिहार में अवैध चिप्स एवं बोल्डर की सप्लाई की जाती थी। डीएमओ ने अवैध रूप से संचालित इस क्रशर को सील कर दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वे कार्रवाई के लिये तैयार रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8