औचक निरीक्षण के बाद राशन डीलर का लाइसेंस सस्पेंड, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

  • कार्डधारी से राशन कार्ड प्रिंट कराने के नाम पर वसूली की मिली थी शिकायत

रांची। राजधानी रांची जिले नगड़ी प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने सपारोम पंचायत के राशन डीलर सरन तिर्की का लाइसेंस (अनुज्ञप्ति संख्या-02/96) निलंबित कर दिया है।

क्या थी शिकायत

जन वितरण प्रणाली के दुकानदार शरण तिर्की के खिलाफ कार्डधारी से राशन कार्ड प्रिंट कराने के नाम पर पैसे वसूली की शिकायत मिली थी। राशन कार्डधारियों को डिजिटल वेइंग मशीन की जगह तराजू से तौलकर खाद्यान्न देने का काम डीलर द्वारा किया जा रहा था।

जांच में शिकायत सही पाया

शिकायत मिलने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी उत्तम कुमार द्वारा जांच के क्रम में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद डीलर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8