रांची की फैशन डिजाइनर निधि कुमार को मिला राष्ट्रीय डिजाइनर पुरस्कार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की फैशन डिजाइनर निधि कुमार को इमर्जिंग टैलेंट इन इंडो-वेस्टर्न फैशन के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय डिजाइनर पुरस्कार-2023’ से सम्मानित किया गया है। निधि कुमार भारतीय सेना परिवार की पृष्ठभूमि रही है। हालांकि उन्होंने फैशन दुनिया में अपना ब्रांड-लेबल निधि कुमार बनाया और चर्चित हुईं। निधि अपने परिवार में पहली उद्यमी के रूप में कार्य कर रही है। 

हाल ही में फैशन जगत में काम करने वाले भारतीय लोगों के लिए वर्ल्ड डिजाइन फोरम द्वारा नई दिल्ली में नेशनल डिजाइनर्स अवॉर्ड सीजन-6 का आयोजन किया गया। इसमे निधि कुमार को ‘राष्ट्रीय डिजाइनर पुरस्कार-2023’ से सम्मानित किया गया।

निधि ने कहा कि उन्होने लेबल निधि कुमार का निर्माण वर्ष 2016 में रांची में किया। इस ब्रांड ने युवाओं के दिमाग में जगह बनानी शुरू कर दी है, क्योंकि यह उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर रहा है।

निधि ने रांची के कांके रोड स्थित एक मामूली दुकान में अपना बुटीक, लेबल निधि कुमार की यात्रा सिर्फ एक सिलाई मशीन और दो बनारसी कपड़ों के साथ  शुरू की थी। बुटीक का विस्तार कर वर्तमान में 12 कुशल श्रमिकों के साथ 1300 वर्गफुट की दुकान का संचालन कर रही है। 

निधि अपने संयुक्त परिवार विशेषकर पति कैप्टन निशांत कुमार (मर्चेंट नेवी) और बेटी के अटूट समर्थन को स्वीकार करती हैं। उनके पति के निरंतर प्रोत्साहन और सहायता ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

निधि कुमार की सफलता की कहानी फैशन की दुनिया के डिजाइनर और उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8