रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 12 मार्च को, जानें रूट और टाइम टेबल

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। रांची-वाराणसी-रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा। रांची-वाराणसी वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस (संख्या 02887) रांची से 12 मार्च, 2024 को उद्घाटन के बाद प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का वंदे भारत स्पेशल के रूप में वाराणसी तक परिचालन होगा।

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का रांची प्रस्थान 09:00 बजे, मुरी आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:22 बजे, कोडरमा आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:02 बजे, गया आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:35 बजे, सासाराम आगमन 15:43 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:05 बजे प्रस्थान 16:10 बजे और वाराणसी आगमन 17:00 बजे होगा।

रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 18 मार्च, 2024 से किया जाएगा। इन ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार के 7 कोच एवं वातानुकूलित एक्ज़ेक्यूटिव चेयर कार के 1 कोच यानी 8 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च, 2024 से सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़ कर) रांची से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का रांची प्रस्थान 05:10 बजे, मुरी आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:10 बजे प्रस्थान 07:12 बजे, कोडरमा आगमन 08:40 बजे प्रस्थान 08:42 बजे, गया आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:05 बजे, सासाराम आगमन 11:03 बजे प्रस्थान 11:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 12:15 बजे प्रस्थान 12:20 बजे एवं वाराणसी आगमन 13:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च, 2024 से सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़ कर) वाराणसी से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का वाराणसी प्रस्थान 16:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, सासाराम आगमन 17:48 बजे प्रस्थान 17:50 बजे, गया आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:50 बजे, कोडरमा आगमन 19:50 बजे प्रस्थान 19:52 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:55 बजे, मुरी आगमन 22:48 बजे प्रस्थान 22:50 बजे एवं रांची आगमन 23:55 बजे होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8