Ranchi: तीन मंदिरों में तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठे सांसद संजय सेठ

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची बरियातू के बाद अब जिले के बुढ़मू में तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जिस मंदिर पर हमला किया गया है, वह मंदिर काफी पुराना बताया जा रहा है। इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। हिंदू संगठनों ने मंदिरों पर हमला करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी खंडित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित कर दिया। उमेडंडा स्थित प्रसिद्ध प्राचीन आस्था एवं भक्ति स्थल पर जब सोमवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तब देखा कि शिव मंदिर का शिवलिंग, नंदी, बंजरग बली की मूर्ति एवं भगवती मंदिर में पिंडी एवं भगवती त्रिशुल को अज्ञात अपराधियों ने खंडित कर दिया है।

ये जानकारी आस-पास के इलाके में आग की तरह फैल गयी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुढ़मू छापर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी राम नारायण चौधरी, बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और वास्तुस्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनायी हुई है। सूचना मिलने के बाद सांसद संजय सेठ, विधायक समरीलाल व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीण घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अडिग हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही जाम समाप्त करने की बात कर रहे हैं। तो वहीं सांसद संजय सेठ और विधायक समरीलाल भी ग्रामीणों की इस मांग का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे भी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक सड़क पर बैठेंगे। सांसद संजय सेठ ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8