
विवेक चौबे
गढ़वा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होली पर्व शांति पूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जिले के कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में शनिवार को जमुआ व भीलमा सहित अन्य कई गावों में छापेमारी अभियान चलाया गया। अवैध रूप से बन रहे जावा महुआ शराब भट्टी ध्वस्त किया गया। देशी शराब व शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया गया।
थाना प्रभारी द्वारा उन सभी लोगों को चिन्हित कर दोबारा शराब नहीं बनाने का सख्त निर्देश दिया गया। निर्देश का पालन नहीं करने पर वैसे लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई। मौके पर कई पुलिस बल मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8