अब खाट पर गर्भवती को नहीं ले जाना पड़ेगा अस्‍पताल, बनेगी सड़क

झारखंड
Spread the love

पलामू। छतरपुर थाना क्षेत्र में शुशीगंज से बेरगाई तक 3.310 किलोमीटर बनने वाली सड़क का शिलान्यास विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि‍ इस सड़क पर किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नही गया। सड़क सालों भर खराब रहती थी। गर्भवती महिला को ग्रामीण खाट पर अस्‍पताल ले जाते थे। अब सड़क बनाने की स्वीकृति‍ मिल गई है। इसके निर्माण पर लगभग 4.58 करोड़ की लागत आएगी।

कार्यक्रम मे भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि‍ क्षेत्र में समस्या तो है, लेकिन उसके निराकरण में जनप्रतिनिधि‍ विधायक श्रीमती पुष्पा देवी प्रयासरत है। आज से 20 वर्ष पहले इस गाव में आते थे, तब भी लोगों की समस्या सिर्फ सड़क थी। अब यह समस्या खत्म हो जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य पूरे देश में जगमगा रहे हैं। सबको एक नजर में रखकर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, छतरपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजीत प्रजापति‍, महामंत्री अनमोल मिश्रा, शिव भुइयां, नसरुलाह अंसारी, संतोष गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सब इंस्पेक्टर निखिल चौरसिया, जगदीश यादव, सोल्डी सिंह बबुआन, शिव पासवान, नौडीहा विधायक प्रतिनिधि‍ मनोज कुमार भुइयां, सांसद प्रतिनिधि‍ शेखर कुमार, हरेंद्र भुइयां, बबन भुइयां, कुश भुइयां, शिव कुमार पासवान समेत अन्‍य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8