सदस्‍यता अभियान को लेकर एनआईपीएम ने सीसीएल में स्‍थापित किया हेल्प डेस्क

झारखंड
Spread the love

रांची। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (एनआईपीएम) की रांची चैप्टर ने सीसीएल मुख्यालय में बुधवार को वर्ष 2024 के लिए चल रहे सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया। इसमें सीसीएल अधिकारी एवं कर्मी बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

ज्ञातव्य हो कि‍ एनआईपीएम देश का एक प्रमुख संगठन है। यह मानव संसाधन के क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवर एवं विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करता है। वर्तमान परिवेश में एनआईपीएम इस क्षेत्र में नेटवर्किंग और करियर विकास को भी बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

एनआईपीएम 15 मार्च को स्थापना दिवस मनाएगा। इसके उपलक्ष्‍य में 1 से 31 मार्च, 2024 तक विशेष सदस्य्ता अभियान चलाया जा रहा है। इसमे मेंबरशिप फीस में 50 फीसदी छूट के साथ लाइफ टाइम मेंबर बनाने का विशेष अवसर दिया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति एनआईपीएम की वेबसाइट (https://www.nipm.in) पर जाकर स्वयं सदयस्ता ग्रहण कर सकते हैं। सीसीएल में संपर्क कर सकते हैं।

एनआईपीएम मानव संसाधन क्षेत्र के पेशेवरों को उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने और क्षेत्र में नवीनतम रुझानों एवं बदलाव पर अपडेट रहने का अवसर प्रदान करता है। एनआईपीएम के विभिन्न चैप्टरों द्वारा नियमित रूप से देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम, कार्यशाला और सेमिनार आयोजित कि‍ए जाते हैं। इसमें सदस्य सम्मिलित होकर अपना ज्ञानवर्धन कर सकते हैं।

सदस्‍यता प्रक्रिया को और भी सुगम बनाने के लिए रांची चैप्टर के अध्यक्ष सीसीएल के निदेशक कार्मिक हर्ष नाथ मिश्र के मार्ग दर्शन में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया। सभी नए सदस्यों को वरिष्ठ सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रीजनल वाईस प्रेसिडेंट (पूर्वी क्षेत्र) संजय ठाकुर, रांची चैप्टर के सचिव संजय, उपाध्यक्ष शाहिद जमाल, रांची चैप्टर के सह सचिव हिमालय एवं अन्य सदस्‍य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8