युवकों के सार्थक प्रयास से ही राष्ट्र का विकास संभव

झारखंड
Spread the love

  • भारतीय शिक्षण मंडल के युवा आयाम की बैठक संपन्न

रांची। भारतीय शिक्षण मंडल के युवा आयाम के बिहार और पूर्वी क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक रविवार को रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में हुई। समारोह का प्रारंभ संगठन गीत, ध्येय श्लोक, ध्येय वाक्य, प्रार्थना एवं कल्याण मंत्र के साथ हुआ। इसके बाद भारतीय शिक्षण मंडल के झारखंड प्रांत के अध्यक्ष रंजीत मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन दिया। सम्मानित अतिथियों को अंग्वस्त्र एवं श्रीफल देकर स्वागत एवं सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित आशुतोष द्विवेदी ने भारत, भारतीय और भारतीयता पर अपने बौद्धिक विचार को बैठक में रखा। यह भी कहा कि विचारों के मंथन से जो नवनीत निकलता है, उसे युवाओं तक पहुंचाने का कार्य करना है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारतीय शिक्षण मंडल के उपाध्‍यक्ष डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कहा, ‘इतिहास को देखने के बाद यह स्पष्ट है कि दुनिया में जो भी परिवर्तन हुआ है, उसने युवा शक्ति एक महत्वपूर्ण कारण है। उन्होंने युवा शक्ति के निर्माण पर अपना विस्तृत व्याख्यान दिया। स्काउट गाइड, रेड क्रॉस, यूटीसी, यूओटीसी, यूओटीसी, एनसीसी, एनएसएस के माध्यम से युवा शक्ति का निर्माण और सृजनात्मक दिशा को प्रदान करने को लेकर बैठक में अपने विचार को साझा किया।

प्रथम सत्र के दौरान अखिल भारतीय युवा आयाम के प्रमुख अमित रावत ने युवा आयाम संगठनात्मक स्वरूप, मंडल के कार्यक्रम, गतिविधि के साथ युवा आयाम को स्पष्टता से रखा। उन्होंने दृष्टि, ध्येय, मिशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का उज्ज्वल भविष्य युवा ही हैं। युवकों के सार्थक प्रयास से ही राष्ट्र का विकास संभव है। इतिहास बोध का होना अनिवार्य है, जिससे हम पूर्व में होने वाली ग़लतियों को जानकर उन्हें सुधार सकते हैं। युवा आयाम युवाओं को पांच यम और पांच नियम को अभ्यास कराने पर बल देता है, ताकि युवाओं का सर्वांगीण विकास हो।

द्वितीय सत्र में संगठनात्मक चर्चा हुई, जिसने मंडल की सक्रियता को बनाये रखने से संबंधित चर्चा के साथ प्रवास की कार्यविधि पर भी बात हुई। तृतीय सत्र में विकसित भारत के विचार से संबंधी लेखन, टोली निर्माण, प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर चर्चा के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार रखें गये। अंतिम सत्र में नवंब में मंडल की अखिल भारतीय संगोष्ठी के विषय की जानकारी दी गई।

मंच संचालन सुबोध कुमार, ऐश्वर्या आनंद एवं सपना त्रिपाठी ने किया। धन्यवाद युवा आयाम सह प्रमुख- वा आयाम निलेश कुमार शर्मा ने दिया। बैठक में भारतीय शिक्षण मंडल के प्रदेश मंत्री सुभाष साहू, प्रांत विस्तारक निलेश, डॉ. उमेश, डॉ. पवन सहित बिहार एवं पूर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8