हटिया विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केन्द्रों के भवन के नाम बदले

झारखंड
Spread the love

  • रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी स्वीकृति

रांची। हटिया विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केन्द्रों के भवन के नाम परिवर्तित किये गये हैं। रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने मतदान केन्द्रों के भवन के नाम परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की है। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 64-हटिया सह अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) द्वारा 11 मतदान केन्द्रों के भवन के नाम परिवर्तित हो जाने के कारण नाम परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव जिला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराया गया थे। इस पर निर्वाची पदाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 64- हटिया को परिवर्तित मतदान केन्द्र क्षेत्र में बीएलओ, सुपरवाईजर एवं अन्य माध्यमों से आम जनता के बीच प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य दलों द्वारा बीएलओ एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध भी किया गया है।

परिवर्तित मतदान केन्द्र की संख्या/नाम

1. (पूर्व) 275- क्राउन पब्लिक स्कूल, पिपराटोली, कटहल मोड़ रोड, कमरा नंबर-1
   (परिवर्तित) 275-कोरोना यूनिवर्सल स्कूल, रांची, पिपराटोली अरगोड़ा, कमरा नंबर-1

2. (पूर्व) 276- क्राउन पब्लिक स्कूल, पिपराटोली, कटहल मोड़ रोड, कमरा नंबर-2
   (परिवर्तित) 276-कोरोना यूनिवर्सल स्कूल, रांची, पिपराटोली अरगोड़ा, कमरा नंबर-2

3. (पूर्व) 277- क्राउन पब्लिक स्कूल, पिपराटोली कटहल मोड़ रोड, कमरा नंबर-3
   (परिवर्तित) 277-कोरोना यूनिवर्सल स्कूल, रांची, पिपराटोली अरगोड़ा, कमरा नंबर-3

4. (पूर्व) 278- क्राउन पब्लिक स्कूल, पिपराटोली कटहल मोड़ रोड, कमरा नंबर-4
   (परिवर्तित) 278-कोरोना यूनिवर्सल स्कूल, रांची, पिपराटोली अरगोड़ा, कमरा नंबर-4

5. (पूर्व) 282-सामुदायिक भवन, लेजर मरचा, पुन्दाग रोड
   (परिवर्तित) 282- विवाह मण्डप, अरगोड़ा, लेजर मरचा, कमरा नंबर-1

6. (पूर्व) 283-सामुदायिक भवन, लेजर मरचा, पुन्दाग रोड
   (परिवर्तित) 283- विवाह मण्डप, अरगोड़ा, लेजर मरचा, कमरा नंबर-2

7. (पूर्व) 246- उच्च विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-1
   (परिवर्तित) 246-राजकीय मध्य विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-9

8. (पूर्व) 247- उच्च विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-2
   (परिवर्तित) 247-राजकीय मध्य विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-10

9. (पूर्व) 248- उच्च विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-3
   (परिवर्तित) 248-राजकीय मध्य विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-11

10. (पूर्व) 249- उच्च विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-4
    (परिवर्तित) 249-राजकीय मध्य विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-12

11. (पूर्व) 250- उच्च विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-5
    (परिवर्तित) 250-राजकीय मध्य विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-13

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8