नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम बने, शपथ से पहले छुए इनके पैर

अन्य राज्य देश
Spread the love

हरियाणा। सीएम पद से मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नायब सैनी हरियणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने सीएम पद की शपथ लेने पर राज्य के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

उनकी सरकार में मूलचंद शर्मा, कंवर पाल गुर्जर, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल, डॉ. बनवारी लाल को मंत्री बनाया गया है। नायब सैनी (54) को मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। OBC कैटेगरी से आने वाले नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं और पिछले साल अक्टूबर में ओम प्रकाश धनखड़ को हटाकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

इस बदलाव को ओबीसी समुदाय पर अपनी पकड़ मजबूत करने के भाजपा के प्रयास के तौर पर देखा गया था। राज्य में सबसे अधिक आबादी जाट समुदाय की है।