टोरी जंक्शन पर मालगाड़ी से कटकर व्यक्ति की मौत

झारखंड
Spread the love

  • टोरी चंदवा में ओवरब्रिज और फुट ब्रिज नहीं बनने से लोगों की जा रही जान

चंदवा। लातेहार के टोरी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रेल मालगाड़ी से कटकर एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है। आरपीएफ के जवान 108 एम्बुलेंस बुलाकर उसे चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉ प्रकाश बड़ाईक, डॉ कंचन बाड़ा, अस्पताल कर्मी त्रिलोकी सिंह, पुष्पा कुमारी की टीम ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 30-35 के बीच बताई जा रही है।

घटना शुक्रवार की है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रंधीर कुमार के निर्देश पर पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक व्यक्ति के बारे में जांच पड़ताल कर रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार भी मृतक व्यक्ति के बारे में छानबीन कर रहे हैं। शव अस्पताल में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मृतक की पहचान अरुण कुमार साव के रूप में की है। उसका घर थाना टोली मि‍‍डिल स्कूल के पीछे है।

मृतक की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। मृतक के चंदवा प्रखंड क्षेत्र के ही होने की संभावना जताई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि मृतक शुक्रबजार जा रहा होगा या बाजार से लौट रहा होगा।

भाकपा नेता अयूब खान ने कहा कि एक तरफ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मस्त हैं, दूसरी तरफ टोरी जंक्शन, चंदवा एनएच 99 न्यू 22 में ओवरब्रिज और टोरी जंक्शन में फुट ब्रिज नहीं बनने से लोगों की जान जा रही है।

टोरी रेलवे क्रॉसिंग फाटक जाम होने से आधे से अधिक घंटे तक एंबुलेंस मरीज लिए फंसे रहते हैं। इससे मरीज समय पर मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। रेलवे फाटक पर ही दम तोड़ देते हैं। वहीं टोरी जंक्शन में फुट ब्रिज नहीं होने और पुराने फुट ब्रिज का विस्तार नहीं होने से स्टेशन पर ही ट्रेन से कटकर लोगों की मौत आए दिन हो रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8