Jharkhand Weather : आज हुई बारिश, कल से ऐसा रहेगा मौसम

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। पश्चिम विक्षोभ के परोक्ष असर के कारण रांची सहित झारखंड के कई जिलों में आज यानी 4 मार्च को बारिश हुई। आने वाले दिनों में भी बारिश होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 4 मार्च, 2024 को दी।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

5 मार्च को यह स्थिति

आनंद के मुताबिक 5 मार्च को आसमान मुख्‍यत: साफ और मौसम शुष्‍क रहेगा।

6-7 मार्च को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 6 और 7 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की उम्‍मीद है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

8 मार्च से ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 8 मार्च से आसमान मुख्‍यत: साफ और मौसम शुष्‍क रहेगा।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8