Jharkhand Weather : झारखंड में 16 मार्च से लगातार बारिश, चेक करें अपना जिला

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम फिर बदलने वाला है। राज्‍य में 16 मार्च से लगातार बारिश होगी। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 13 मार्च, 2024 को दी।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

15 मार्च तक ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 14 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा। 15 मार्च को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

16 मार्च से यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 16 से 18 मार्च तक राज्‍य के मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।

19 मार्च को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8