झारखंड जिम्नास्टिक्स टीम ने जम्मू में लहराया परचम

खेल झारखंड
Spread the love

  • खिलाड़ि‍यों ने पदक जीतकर राज्यवासियों की होली की खुशी दोगुनी की

रांची। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्‍वावधान में 22 मार्च से जम्मू में आयोजित नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने परचम लहराया। राज्‍य के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एरोबिक्स जिम्नास्टिक में दो कांस्य पदक जीता।

झारखंड जिम्नास्टिक संघ की टीमें लगातार तीन वर्षों से इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। विगत वर्षों में चौथे एवं पांचवें स्थान पर रही‌ थी। पिछली उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए जूनियर ऐरो डांस इवेंट में तृतीय स्थान और सीनियर पी-टाइट्स में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों ने अन्य प्रतियोगिता में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड की 23 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।

खिलाड़ियों में अमित गोप, राजवीर केरकेट्टा, सूरज केसरी, करण कुमार, राहुल टोप्पो, साहिल कच्छप, रोहित मुंडा, प्रिया यादव, नयन कच्छप, टोनू गोपाल, अनुराग कुमार, प्रिया कुमारी, सपना कुमारी, सृष्टि कुमारी राय, दशमी कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, कंडा कुमारी, रुद्र कुमार, उज्‍ज्‍वल कुमार पंडित, रितु कुमारी शामिल थे। प्रशिक्षक सह कप्तान पुरुष-विकास गोप और प्रशिक्षक सह कप्तान महिला-श्रुति थे।

झारखंड टीम की दोहरी सफलता पर निदेशक (झारखंड कला एवं संस्कृति, खेल और युवा मामले) सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दूबे, जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष आशीष झा, आलोक मिश्रा, तुलिका श्रीवास्तव, शशिकांत पाण्डेय, सचिव निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, संयुक्त सचिव सरोज यादव, कोषाध्यक्ष गोविन्द झा, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहु, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सभी संबद्ध जिला के पदधारियों ने टीम को बधाई दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8