रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक कल यानी 16 मार्च, 2024 को होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन करेंगे। बैठक का समय बदल दिया गया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 16 मार्च, को पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाली थी। कैबिनेट की बैठक अब अपराह्न 2.30 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। पिछली बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया था। इससे पहले भी हुई कैबिनेट की बैठक में कई निर्णय लिए गए थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8