झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मिल सकता है कर्मचारियों को होली का तोहफा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक आज यानी 12 मार्च को झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री चंपाई सोरेन करेंगे। इसमें कर्मचारियों को होली का तोहफा मिल सकता है।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के अनुसार कैबिनेट की बैठक 12 मार्च को अपराह्न 4 बजे से होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

इस बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (डीए) में बढ़ोतरी का प्रस्‍ताव पारित हो सकता है। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों महंगाई भत्‍ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। राज्‍य सरकार में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी होनी है।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। भाजपा ने इस बार सभी 14 सीट जीतने का लक्ष्‍य रखा है। पिछली बार कांग्रेस को 1 और झामुमो को 1 सीटें मिली थी। इंडी गठबंधन सीटें बढ़ाने की कवायद में लगा है। इसे लेकर ही धड़ाधड़ निर्णय लिए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8