
- हनी हब बनने से क्षेत्र के शहद उत्पादक किसानों को मिलेंगे निर्यात के अवसर
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर पूर्वी भारत में शहद क्रांति का आगाज होने जा रहा है। झारखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक बड़ी शहद टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी। इसका शिलान्यास 14 मार्च को केंद्रीय मंत्री करेंगे। इस क्षेत्र के हनी हब बनने से शहद उत्पादक हजारों किसानों को घरेलू बाजार में विस्तार के साथ ही निर्यात के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, देश में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों और किसानों को प्राथमिकता केंद्र सरकार सदैव प्राथमिकता देती रही है। इसी क्रम में झारखंड एवं आसपास के राज्यों- बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा आदि की अनूठी शहद किस्मों को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के संस्थानों द्वारा अत्याधुनिक वृहद शहद परीक्षण प्रयोगशाला और अन्य परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इनका शिलान्यास कार्यक्रम झारखंड के रांची के नामकुम स्थित भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान नामकुम में 14 मार्च को दोपहर में होगा। इस अवसर पर रांची सांसद संजय सेठ, विधायक राजेश कच्छप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य भी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और मधुमक्खीपालक शामिल होंगे। इस अवसर पर एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र एवं मधुमक्खी पालन और बांस संवर्धन परियोजना की भी सौगातें प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन तथा कृषि विज्ञान केंद्र- खूंटी, रांची, गुमला, सिमडेगा, सराईकेला, पश्चिमी सिंहभूम सहित विभिन्न संस्थान इसमें सहभागी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8