राजभवन के समीप धरना दे रहे लोगों को हटने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

रांची। राजभवन के समीप धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों को तत्काल हटने के निर्देश दिए गए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची उत्कर्ष कुमार एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि‍-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक 20 मार्च, 2024 को राजभवन के पास धरना प्रदर्शन स्थल पहुंचे। धरना प्रदर्शन कर रहे झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ एवं राष्ट्रीय युवा शक्ति को तत्काल धरना प्रदर्शन हटाने को कहा। धरना हटा भी लिया गया। इस दौरान कोतवाली इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे।

आचार संहिता की दी जानकारी

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार द्वारा धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। बताया कि‍ आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति पर नारा लिखना, पोस्टर व पंपलेट्स चिपकाना, पार्टी विशेष का झंडा लगाना, सड़कों पर बैनर, होर्डिंग और तोरण द्वार लगाना प्रतिबंधित है। इसपर धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

चुनाव तक धारा 144 रहेगी

जानकारी हो कि‍ चुनाव प्रक्रिया खत्म होने या 60 दिनों तक (जो भी पहले हो) धारा 144 लागू रहेगी। शादी, बारात पार्टी, शवयात्रा, हाट बाजार, मरीजों को लेकर अस्पताल जा रहे लोगों, विद्यालय या महाविद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारी व पुलिस बल पर यह लागू नहीं होगी।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8